Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

चौराहों का सुंदरीकरण व स्ट्रीट लाइट लगाये जाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए - डीएम

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                         

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

आजमगढ़ -- जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका/नगर पंचायत में टाईड एवं अनटाईड ग्रान्ट से होने वाले कार्यों एवं आवश्यकता अनुसार क्रय किए जाने वाले सामानो/ यंत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
 जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया कि लोक निर्माण विभाग एवं जल निगम से ओवरऑल सभी एस्टीमेट का सत्यापन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित नगर पालिका एवं नगर पंचायत के उप जिलाधिकारियों से कार्यों की औचित्य का परीक्षण भी कराया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रय किए जाने वाले सामानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा शासन के निर्देशानुसार जेम पोर्टल के माध्यम से निर्धारित रेट पर क्रय किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत में मुख्य मार्गो एवं चौराहों का सुंदरीकरण एवं स्ट्रीट लाइट लगाये जाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल एवं  शौचालय की व्यवस्था टाईड एवं अनटाइट ग्रांट से कराये जाने का प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा कि हैंडपंप के स्थान पर वाटर  पाइपलाइन के द्वारा प्रत्येक घर तक जलापूर्ति करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
 जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी शीत लहर एवं ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका/नगर पंचायत के मुख्य चौराहों एवं प्रमुख बाजारों तथा चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
 बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री शंकर्षण लाल, सभी अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत/नगर पालिका के अध्यक्ष उपस्थित थे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close