Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाली 01 अभियुक्ता गिरफ्तार

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                        

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     

आजमगढ़। थाना मेहनाजपुर पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण,आवेदिका सविता देवी पत्नी स्व0 हीरालाल यादव ग्राम कुरेहरा तेज सिंह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्ता प्रमिला सिंह पत्नी जयप्रकास सिंह निवासी चैवाहा थाना केराकत जनपद जौनपुर द्वारा वादिनी को लालच देते हुए व रोगों को प्रार्थना से ठीक करने का लालच देते हुए धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया गया जिससे वादिनी द्वारा मना कर दिया गया। परन्तु दिनांक- 29-12-2024 को प्रमिला सिंह उपरोक्त द्वारा वादिनी के घर के सामने काफी लोगों को इकट्ठा करके बायबल पढ़ते हुए इसाई धर्म को बडा बताना तथा हिन्दू धर्म के देवी देवताओ के प्रति अपमान जनक टिप्पणी करते हुए लोगों को इसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।  लिखित तहरीरी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 201,2024 धारा 299,353(2) बी0एन0एस0 व 3,5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 बनाम अभियुक्ता प्रमिला सिंह पत्नी जयप्रकास सिंह निवासी चैबाहे थाना केराकत जनपद जौनपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
           आज  उ0नि0 दीपक कुमार व उ0नि0 अजीज खान मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता प्रमिला सिंह पत्नी जयप्रकाश सिंह निवासी ग्राम गंगोली चैबाहे थाना केराकत जनपद जौनपुर को चिल्लूपुर मोड से समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान न्यायालय किया गया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close