Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

जालसाजी का शिकार हुए एक पीड़ित ने लगाई गुहार

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                        

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     

जालसाजी का शिकार हुए एक पीड़ित ने लगाई गुहार, बैनामा लेखक पर लगायें गंभीर आरोप
आजमगढ़। जालसाजी का शिकार हुए एक पीड़ित ने बैनामा लेखक पर गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पीड़ित अरविंद ने बताया कि सठियाव में उसकी जमीन है। पीड़ित समस्तीपुर बिहार में रहकर गुजर बसर करता है। बेटी की पढ़ाई में पैसे की आवश्यकता पड़ने पर पीड़ित ने अपनी 41 कड़ी जमीन पूर्व परिचित खेमउपुर निवासी बैनामा लेखक सोनू कुमार के कहने पर पुराखिजिर मुबारकपुर निवासी मधु वर्मा को बैनामा कर दिया था। पीड़ित अरविंद ने आरोप लगाया कि बैनामा के दो महीने बाद साजिश के तहत बैनामा लेखक ने उसकी जमीन नहीं मिलने की बात कहकर बैनामा रद्द करने के लिए बुलाकर उसकी पूरी प्रॉपर्टी को धोखे से मंजू वर्मा और जहानागंज तिलसवा निवासी विनोद कुमार यादव के नाम से बैनामा कर दिया। जब पीड़ित दो दिन बाद बैनामा रद्द की नकल लेने पहुंचा तब वह जान पाया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बैनामा लेखक अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। मामले में पीड़ित की कही भी सुनवाई नहीं हो रही है पीड़ित ने मांग की है कि उक्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाए।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close