Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

दीवानी बार एसोसिएशन के प्रत्याशियों का 19 दिसंबर को होने वाले मतदान की तैयारी की पूरी

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़। दीवानी बार एसोसिएशन का चुनावी घमासान तेज हो गया है। बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी बृजेश सिंह ने शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों की एक बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी प्रत्याशियों को 19 दिसंबर को होने वाले मतदान की तैयारी की पूरी जानकारी दी और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदान से आधे घंटे पूर्व सभी प्रत्याशी  लाइब्रेरी में उपस्थित रहेंगे ताकि मतपेटिकाओं को सील करने से पहले सभी प्रत्याशियों को दिखाई जा सके।मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा जारी सी ओ पी नंबर वाला परिचय पत्र ले आना अनिवार्य होगा। मतपत्रों के वितरण के लिए पांच टेबल लगाए जाएंगे। उधर दीवानी न्यायालय परिसर में चुनाव को प्रत्याशियों ने संपर्क अभियान तेज कर दिया है।सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए लगातार अधिवक्ताओं के चैंबरों तक जा रहे हैं। बताते चले कि 22 पदों के लिए कुल 55 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमे से कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है इसके कारण 16 पदों के लिए 49 प्रत्याशी मैदान में है।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close