Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

गणतंत्र दिवस परेड में सुहेलदेव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे छात्र सचिन विश्वकर्मा

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                        

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     


आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध गांधी स्मारक त्रिवेणी  महाविद्यालय  आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के होनहार छात्र सचिन विश्वकर्मा ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ का नाम  रोशन किया है।
मीडिया प्रभारी डॉ प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि सचिन विश्वकर्मा  का प्रशिक्षण एवं प्रारंभिक चयन के बाद अंतिम रूप से परेड के अनुकूल पाया गया है, राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य स्वयंसेवक 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक दिल्ली में फाइनल प्रस्तुति हेतु रिहर्सल करते रहेंगे इस दौरान गणतंत्र दिवस 26 जनवरी और उसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रिट्वीट परेड में शामिल होंगे। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा ने सचिन को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने की कामना की। ज्ञातव्य है कि कुलपति के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना छब्ब् एवं खेल गतिविधियों को काफी बढ़ावा दिया गया है । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव विशेश्वर प्रसाद राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्विद्यालय समन्वयक प्रो अभिमन्यु यादव,  बरदह पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार रॉय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार पांडे  एवं भूपेंद्र विपिन प्रांशु रमेश आदि विश्वविद्यालय के  कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close