Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

महिलाओं ने डीएम को पत्रक सौंपकर न्याय की गुहार लगाई

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                        

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     

आजमगढ़ : भाजपा नेता अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची बिलरियागंज नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 23 के छीही बग़वार की महिलाओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना था कि नगरपालिका बनने से पहले ग्राम प्रधान के कहने पर वार्ड के लोगो ने रास्ते के दोनों तरह जल निकासी के लिए चकनाली की जगह छोड़ी थी। आरोप लगाते हुए कहा कि लेकिन अब नगरपालिका द्वारा सीसी रोड बनाकर दोनों तरफ की चकनाली से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे कि पूरे वार्ड के लगभग पचास घरों की जल निकासी बाधित हो रही है। वार्ड के लोगो ने आरोप लगाया है व्यक्ति विशेष को खुश करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। मामले में वार्ड के लोगो ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सीसी मार्ग के दोनों तरफ नाली निर्माण कर बाहें से जोड़ने की मांग की है ताकि जल निकासी बाधित न हो। इस दौरान गूंजा गुप्ता, निर्मला, लक्ष्मीन, उर्मिला, शुभांति देवी, बंदना, आरती साहू, सोनी राजभर, सुराती, नीतू, सरोज गुप्ता, राधिका गुप्ता, गुड़िया राय, प्रदीप कुमार, कमलेश, मुनीब, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close