Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

भाजपा ने बढ़ाया विश्वकर्मा समाज का सम्मान - मोनू विश्वकर्मा

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                         

 



संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

नवनिर्वाचित मडल अध्यक्ष का हुआ सम्मान
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के पल्हनी मण्डल का अध्यक्ष एडवोकेट शशिकांत विश्वकर्मा को घोषित किए जाने पर विश्वकर्मा समाज उत्साहित है। सिविल लाइन स्थित एक सभागार में भाजपा नेता व विश्वकर्मा समाज के लिए समर्पित शिल्प अनुसंधान एवं विकास संस्थान आजमगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी मोनू विश्वकर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता मोनू विश्वकर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा समाज शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रहे है। लम्बे समय के बाद विधानसभा सदर के अंतर्गत आने वाले पल्हनी मण्डल का अध्यक्ष पिछड़ी जाति के शशिकांत विश्वकर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी सहित विश्वकर्मा समाज उत्साहित है। शशिकांत विश्वकर्मा पूरे मण्डल में भाजपा को मजबूत बनाने का काम करेंगे। जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित ही दिखेगा। सभी के प्रति आभार जताते हुए मंडल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी हित में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
उमेश विश्वकर्मा ने कहा कि शशिकांत विश्वकर्मा को शुरू से ही भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे है उन्हें निर्वाचित होने से पूरा विश्वकर्मा समाज गौरवान्वित हुआ है।
बधाई देने वालों में डॉ अखिलेश विश्वकर्मा, मोनू विश्वकर्मा, ओम प्रकाश चैहान, रजनीश विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा, रवि नंदन विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा प्रधान, अशोक विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा सभासद, मिथिलेश चैरसिया, दीपक मौर्य, राजेश विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close