Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

जीएसटी व व्यापारियों की तमाम समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                       

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                    

आजमगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष मनोज बरनवाल की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक शहर के अग्रवाल धर्मशाला में आहूत की गई। बैठक में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में जीएसटी व व्यापारियों की तमाम समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वारा व्यापारियों को 10 लाख का दुर्घटना बीमा और 60 साल के बाद 3 हजार रुपए प्रति माह पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन हम व्यापारियों की सरकार से मांग है कि इस दुर्घटना बीमा की रकम बढ़ाकर 30 लाख रुपए और पेंशन की रकम को बढ़ाकर 30 हजार रुपए प्रति माह किया जाए। व्यापारियों का 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और व्यापारी की दुकान लूटने और जलने का 50 लाख का बीमा कराया जाए। इनकम टैक्स छूट की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किए जाने की मांग की है। साथ ही मांग की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी किसी व्यापारी की दुकान पर छापेमारी करता है तो वह व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में अपनी कार्यवाही करे। इस दौरान राधेश्याम गुप्ता, जमाल अहमद, आशीष गोयल, अनिल शुक्ला, सन्तोप वर्मा, रमेश अग्रवाल, अनिल वर्मा, राजकुमार जायसवाल, दिवाकर सेठ, संजय, नवीन कुमार सोनी, गोपाल बरनवाल, अशोक कांसकार, मनीष कुमार बरनवाल, आशीष कुमार बरनवाल, अभिषेक सिंह कसेरा, शेख अमन, मोहम्मद मोअज्जम, श्याम नारायण बनवाल, रामकृपाल बरनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close