Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मदनपुर-मड़हा घाट पुल का एप्रोच मार्ग निर्माण का मुख्य अभियंता ने जाना हाल

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                         

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

मुबारकपुर,आजमगढ़। लोक निर्माण विभाग मण्डल आजमगढ़ योगेन्द्र सिंह मंगलवार को मदनपुर-मड़हा घाट का एप्रोच मार्ग निर्माण कार्य में आने वाले बाधाओं का हाल जाना। मदनपुर-मड़हा घाट पर बना हुआ पुल का एप्रोच मार्ग निर्माण न होना आम जनमानस की परेशानी का सबब बना हुआ है। दो जनपदों आजमगढ़ व म ऊ जनपद के बीच तमसा नदी पर मदनपुर -मड़हा घाट पर करोड़ों रुपए की लागत से बना हुआ पुल एप्रोच मार्ग के बिना केवल शो पीस साबित होता नजर आ रहा है। आम जनमानस का आवागमन एप्रोच मार्ग न होने से सीढ़ी का सहारा लेकर पुल पार करना जोखिम भरा काम के समान है। विगत पांच वर्षों पूर्व 2019 में 11करोड़ 45लाख रूपए की लागत से सेतु निगम की तरफ से पुल बनकर तैयार हो गया।लोक निर्माण विभाग को एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य कराना है। एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो पाना काफी कठिन है। निर्माण कार्य में विलम्ब का कारण पता करने लोक निर्माण विभाग आजमगढ़ मण्डल मुख्य अभियंता योगेन्द्र सिंह अपने विभाग के जे ई को लेकर पहुंचे और मौका का हाल जाना। मौके पर किसान अवधेश चैरसिया ने बताया कि उनकी भूमि का मुआवजा नहीं मिला है। मुआवजा दिया जाए इसके बाद ही मिट्टी का कार्य कराया जाए। मुख्य अभियंता योगेन्द्र सिंह ने मुआवजा देने के सम्बन्ध में किसानों को आश्वासन दिया। वहीं मुख्य अभियंता योगेन्द्र सिंह ने बताया कि एप्रोच निर्माण का बजट दूसरी जगह पर खर्च हो गया है। इसके निर्माण में विलम्ब जो हुआ है। इसका पता कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।शासन से आवश्यक लिखा पढ़ी कर बहुत जल्द ही एप्रोच मार्ग का निर्माण किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य अभियंता योगेन्द्र सिंह, जेई नरेंद्र बहादुर व सहायक अभियन्ता के अलावा ग्राम प्रधान राजू यादव,हाजी जमाल अहमद,जाहिद आजाद, किसान अवधेश चैरसिया,हरि नरायन यादव ,पतिराज यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close