Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से गरीबो को 24 कंबल हुआ वितरित

  संवाददाता - बागी न्यूज 24  

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

लालगंज,आजमगढ़। भारतीय स्टेट बैंक शाखा लालगंज के सौजन्य से बैक मैनेजर विजय प्रताप सिंह ने गरीबों को लगभग 24 कंबल वितरित किया।
बैंक मैनेजर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि गरीबों को कंबल वितरित करना पुनीत कार्य है।भारतीय स्टेट बैंक गरीबों को कंबल वितरित करके बड़ा सराहनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक देवगांव के मैनेजर कंचन महावर,  भारतीय स्टेट बैंक गोसाईगंज के बैंक मैनेजर अनुपम विनोद कुमार यादव , सुष्मिता, संजीव कुमार शिवचरन आदि बैंक कर्मी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि शीतलहर से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व पछुआ हवा से जिले में लोगों को जमकर गलन का एहसास हो रहा है। उधर प्रशासन की ओर से गरीबों, मजदूरों व बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए अब तक प्रर्याप्त  इंतजाम नहीं किए गए है। मेहनत मजदूरी करने आने वाले मजदूरों तथा बेसहारा लोगों को खुले में रात गुजारनी पड़ रही है।
इसके चलते गरीबों, मजदूरों व बेसहारा लोगों को रात में यात्रा के दौरान साधन न मिलने पर भी खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति जिले में तहसीलों के ज्यादा तर जगहों पर देखने को मिल रहा है।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 

close