संवाददाता - बागी न्यूज 24
संवाददाता - बागी न्यूज 24
निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का जन आन्दोलन ले रहा है रूप - प्रभु नारायण पाण्डेय
आजमगढ़। ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिजली के निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का आन्दोलन अब जन आन्दोलन का रूप ले रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आव्हान पर विद्युल क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ प्रदेश व्यापी आन्दोलन के तहत सोमवार को भी जनपद-आजमगढ़ के विद्युत कर्मचारियों, विद्युत अभियन्ताओं एवं संविदा कर्मियों ने बाँहों पर काली पट्टी बाँधकर विभागीय कार्य सम्पादित किया तथा भोजन अवकाश क समय हाइडिल कार्यालय, सिधारी, आजमगढ़ में विरोध सभा कर चेतावनी दी कि निजीकीरण प्रक्रिया प्रारम्भ करने हेतु पावर कारपोरेशन प्रबन्धन कन्सल्टेन्ट की नियुक्ति की प्रक्रिया तत्काल रद्द करें। अन्यथा आन्दोलन लोकतान्त्रिक तरीके से जारी रहेगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक प्रभु नारायण पाण्डेय श्प्रेमी ने कहा कि काली पट्टी बाँध कर विरोध सभा लगातार चलती रहेगी तथा 23 जनवरी 2025 को लखनऊ में कन्सल्टेन्ट नियुक्त करने हेतु प्रबिडिंग कन्सल्टेन्ट नियुक्त करने हेतु प्री बिडिंग कान्फ्रेन्स हो रही है। इसका तीव्र प्रतिकार किया जायेगा। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रभु नारायण प्रेमी बिजली मजदूर नेता ने कहा कि बिजली कर्मचारियों का यह आन्दोलन अरबों रूपयों की जनता की परिसम्पत्तियों को बचाने निजीकरण के बाद, जनता के निजी क्षेत्र के बेतहाशा टैरिफ बिजली के रेट बढ़ा कर बिजली से जनता को लूटने से बचाने के लिए जन आन्दोलन है तथा निजी घरानों की लूट को रोकने के लिए, बिजली कर्मचारी आन्दोलित हैं। सैयद मुनौव्वर अली ने कहा कि सरकार और प्रबन्धन के साथ लिखित समझौता दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के साथ हुआ था कि विद्युत क्षेत्र का निजीकरण नहीं किया जायेगा तथा कर्मचारियों को विश्वास में लेकर सुधार कार्यक्रम किये जायेंगें। विरोध सभा की अध्यता काशीनाथ गुप्ता ने किया। सभा को मुख्य रूप से से प्रुभ नारायण पाण्डेय श्प्रेमी, ई० उपेन्द्र नाथ चैरसिया, धर्मू प्रसाद यादव, रवि शंकर गुप्ता, रामअवतार गोंड, अखिल पाण्डेय, रोशन यादव, अभिषेक श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया तथा संचालन प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी ने किया ।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



