राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जनमानस को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए करे जागृत संवाददाता - बागी न्यूज 24
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जनमानस को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए करे जागृत
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। सर्वोदय पब्लिक स्कूल मे आयोजित हुआ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम। आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामकृष्ण गोस्वामी( संस्थापक अध्यक्ष भारतीय चरित्र निर्माण संस्था)विशिष्ट अतिथि कर्म योगी स्वामी कृष्णानंद झा(राष्ट्रीय महासचिव भारतीय चरित्र निर्माण संस्था) ने सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। बताया जान है तो जहान है उन्होंने सभी जनमानस से अपील की की यातायात नियमों का पालन करें और अपने घर परिवार में यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागृत करें।
गीता दर्शन के आधार पर सड़क सुरक्षा को कैसे सुदृढ़ बनाया जाए इस कार्यक्रम में चर्चा हुई और बहुत महत्वपूर्ण बिंदुओं सामने आई आजमगढ़ मंडल के तीन जनपदों के लोग इन तत्वों से अवगत होते हुए अपने आप में परिवर्तन लाते हुए अपने आप को जागृत करते हुए सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने में सड़कों को सुरक्षित बनाने में हमारा सहयोग करेंगे। वही आर ए पवन कुमार सोनकर ने मीडिया के माध्यम से अनुरोध किया कि अपने जीवन को सुरक्षा करने का पहला कर्तव्य आपका है अपने जीवन को सुरक्षा बनाने में हमारा सहयोग प्रदान करें।
इस मौके पर पवन कुमार सोनकर आर आई,आजमगढ़ अतुल कुमार यादव सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (परिवर्तन) आजमगढ़ बी डी मिश्र सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़ डॉ आर एन चैधरी संभागीय परिवहन अधिकारी परिवर्तन मौजूद रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



