शहीद पार्क मे आयोजित हुआ सुंदरकांड का पाठ संवाददाता - बागी न्यूज 24
शहीद पार्क मे आयोजित हुआ सुंदरकांड का पाठ
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जहानागंज अयोध्या में 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित कर विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई थी इस ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए बुद्धवार को मवेशी खाना पर स्थित शहीद पार्क मे अमर शहीद के के सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा मानस के सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। तथा इस दिन को यादगार बनाने के लिए विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार सिंह उर्फ भक्कू के सौजन्य से तमाम लोगों में रामनामी दुपट्टा वितरित कर मिठाइयां बांटी गई इस अवसर पर वहां उपस्थित पूर्व मंत्री व पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि देश के नागरिकों के लिए 22 जनवरी का ऐतिहासिक् दिन सदैव अविश्मरणीय रहेगा क्योकि इसी दिन अयोध्या के नवनिर्मित भव्य मंदिर मे भगवान् की मूर्ति स्थापित कर विधिवत प्राणप्रतिष्ठा की गयी थी आज उस तिथि को एक वर्ष पूरे हुए है जिसे लेकर देश के कोने कोने मे लोग पूजन अर्चन एवं तरह तरह के कार्यक्रम कर खुशिया साझा कर रहे है। आज का दिन हम सभी के लिए सदा अविस्मरणीय रहेगा।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुभाष सिंह, पंकज सिंह झब्बू, विवेक सिंह,राजेश सिह, गोपाल नाटे, जुगुनू सिंह,झब्बर सिंह,कमलेश राय, प्रदीप, सहित तमाम लोग उपस्थित थे ।गायक प्रदीप ने राम आएंगे तो आंगना सजाउंगी गीत के साथ अन्य भजनो द्वारा सबको आनंदित किया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



