संवाददाता - बागी न्यूज 24
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। ग्राहकों को बेहतर सुविधा पहुंचाने का उद्देश्य लिए आजमगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी लगभग 50 वर्ष पुरानी एक शाखा का नवीनीकरण करते हुए एक बार फिर से शुभारंभ किया है। बुधवार को शहर के मुख्य मार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी चैराहा निकट पंजाब नेशनल बैंक शाखा सदावर्ती चैक का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी से पधारे अंचल प्रबन्धक दीपक सिंह के द्वारा किया गया है। मुख्य अतिथि दीपक सिंह ने कहा कि हमारा ध्येय है कि सरल और सुगम बैंकिंग सुविधा पहुंचाते हुए हम ग्राहकों को संतुष्ट कर सके। कहा कि उस समय स्वदेशी आंदोलन के तहत हमारे संस्थापक लाला लाजपत राय के द्वारा रखी इस बैंक की नींव ने करोड़ों परिवारों की कई पीढ़ियों की विश्वसनीयता पर खरे उतरते हुए अब तक का अपना 130 वर्ष पूरा कर लिया है। मौके पर मौजूद मंडल प्रमुख अमित कुमार सिंह ने कहा कि इस शाखा के जरिए हम ग्राहकों को और भी बेहतर उच्च स्तरीय सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर रहेंगे। शाखा प्रबंधक इरफान अहमद के नेतृत्व में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य प्रबंधक लक्ष्मी नारायण लाल, निशांत सौरभ, नवीन कुमार सिंह, अंबेश हेमकर, महताब आलम, सर्वेश यादव, शशांक, प्रदीप कुमार, श्रवण यादव, सुधांशु बरनवाल, राहुल गुप्ता, शकुंतला, अनिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आशीष गोयल सहित बैंक के अन्य स्टाफ व ग्राहक भी मौजूद रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



