संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। आरके आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज काशीपुर सुराई सठियांव आजमगढ़ में अध्यनरत बी ए एम एस बैच 2022- 2023 प्रथम वर...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। आरके आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज काशीपुर सुराई सठियांव आजमगढ़ में अध्यनरत बी ए एम एस बैच 2022- 2023 प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा फल महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर के द्वारा घोषित कर दिया गया है। इस संस्था में अधीनस्थ विद्यार्थियों में पूजा सिंह 73.70 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त की क्रमशः अनुष्का कुमारी गुप्ता 71.11 तथा रैना यादव 69.82 प्राप्त कर द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संस्थापक डॉक्टर प्रेम प्रकाश यादव ने शुभकामनाएं दी और कहा कि आगे और भी अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। संस्था के प्राचार्य डॉक्टर के एन यादव डॉक्टर डीडी सिंह बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अवधेश यादव डॉक्टर अखिलेश शुक्ला डॉक्टर पी पी राय डॉक्टर अजय कुमार सिंह डॉक्टर नामिषा दास जयसवाल डॉक्टर अमित प्रजापति डॉक्टर सौरभ यादव डॉक्टर सर्वेश यादव तथा ग्रुप के निदेशक डॉ विशाल यादव ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी ।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695


