जनपद स्तरीय प्रदर्शनी के साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़...
जनपद स्तरीय प्रदर्शनी के साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ 25 मार्च-- मा0 विधान परिषद सदस्य श्री विशाल सिंह ‘‘चंचल’’ जी द्वारा प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज दूसरे दिन हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़, शहीद कंुवर सिंह उद्यान में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी जनपद स्तरीय प्रदर्शनी के साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही मा0 विधान परिषद सदस्य ने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगाए गए मिलेट्स फ़ूड कोर्ट (श्री अन्न) प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा उसमे बनाए गए व्यंजनों को चखा एवं उसकी प्रशंसा किया। मा0 विधान परिषद सदस्य ने प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कहा कि प्रदेश में जबसे योगी जी सरकार बनी है, तबसे यूपी की तस्वीर पूरी तरह बदल गयी है। आज बिजली, सड़क, शिक्षा, कानून व्यवस्था आदि के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की प्रत्येक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस वर्ष जिस तरह से महाकुम्भ-2025 का आयोजन हुआ, किसी ने कल्पना तक नही की थी, लगभग 60 करोड़ लोगों ने महाकुम्भ में स्नान किया। यह सब मा0 प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व से ही सम्भव हो पाया है। उन्होने कहा कि महाकुम्भ के आयोजन में पुलिस विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, हर पुलिस वाले ने बड़े ही सम्भ तरीके से लोगों को स्नान कराने में पूरा सहयोग किया है। उन्होने कहा कि आज हर वर्ग के लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आज हर विभाग में पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती की जा रही है। मा0 विधान परिषद सदस्य ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि आप सभी लोग अपने ग्रामों में जाकर अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें और यहां पर प्रदर्शनी में भेजीये और विभागों द्वारा लगाये गये कैम्पों में जाकर उनकी जानकारी लें और उनका लाभ उठायें। उन्होने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत भवनों में सरकारी समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करायें, जिससे गांव के लोग भी योजनाओं के बारे में जान सकें और उसका लाभ उठा सकंे। उन्होने कहा कि पहले लोग किसी दूसरे जगह जाते थे तो आजमगढ़ का नाम सुनने पर उनको किराये पर रूम नही मिलता था। आज आजमगढ़ के लोग कहीं दूसरे प्रदेश या देश में जाते हैं तो अपने जनपद का नाम बताने में संकोच नही करते हैं। उन्होने कहा कि हमारी सरकार में कोई दंगा, फसाद नही होता है, यहां पर कानून व्यवस्था का राज है, यहां पर हर उद्यमी, व्यापारी, निवेशक आदि सभी लोग निर्भिक होकर सुरक्षित माहौल में अपना व्यापार/निवेश कर रहा है। इसके पूर्व मा0 विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल एवं मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की उपस्थिति में हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ के ओडिटोरियम में प्रदेश सरकार की 08 वर्ष की उपलब्धियों एवं महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन एलईडी के माध्यम से किया गया। मा0 विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा औद्योगिक नीति पुस्तिका का विमोचन किया गया। तत्पश्चात मा0 विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत सरोज मौर्या, सौम्या सिंह, सीमा मौर्या को टेलर कार्य हेतु टूल किट, अभय विश्वकर्मा को कारपेन्टर कार्य हेतु टूलकिट, बाढ़ू प्रसाद विश्वकर्मा को ब्लैकस्मिथ कार्य हेतु टूल किट, एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत दीप प्रजापति, गौरी देवी, नीरज प्रजापति, सचानी, सुरेन्द्र प्रजापति को ब्लैक क्ले आर्टीफैक्ट्स टूल किट, वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत बलिराज राजभर, प्रकाश राजभर, बासदेव, लालसा प्रजापति, गोविन्द प्रसाद को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत बूधा देवी, रामावती, हिना बानो, अंजना सिंह, सुमित्रा सिंह को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत राहुल, शैलेश मौर्या, बन्दना देवी, सरोज कुमारी, राधेश्याम को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके साथ ही निवेश के क्षेत्र में सतीश चन्द्रा, डॉ0 सुबोध, माधुरी सिंह, अनिल राय, डॉ0 गौरव पाण्डेय, अजय यादव, रिशी गुप्ता एवं श्री प्रकाश को सम्मानित किया गया।इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मा0 विधान परिषद सदस्य को अंगवस्त्र एवं मोमेण्टो देकर स्वागत किया।इससे पूर्व संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार अमरनाथ सिंह द्वारा लोकगायन, राम सिंगार द्वारा नुक्कड़ नाटक, मनोरमा गिरी द्वारा लोकगायन की प्रस्तुति की गयी।कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा, उपायुक्त उद्याग श्री एसएस रावत, डीसी एनआरएलएम, जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री शशांक सिंह अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आजमगढ़ 25 मार्च-- मा0 विधान परिषद सदस्य श्री विशाल सिंह ‘‘चंचल’’ जी द्वारा प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज दूसरे दिन हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़, शहीद कंुवर सिंह उद्यान में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी जनपद स्तरीय प्रदर्शनी के साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही मा0 विधान परिषद सदस्य ने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगाए गए मिलेट्स फ़ूड कोर्ट (श्री अन्न) प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा उसमे बनाए गए व्यंजनों को चखा एवं उसकी प्रशंसा किया।
मा0 विधान परिषद सदस्य ने प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कहा कि प्रदेश में जबसे योगी जी सरकार बनी है, तबसे यूपी की तस्वीर पूरी तरह बदल गयी है। आज बिजली, सड़क, शिक्षा, कानून व्यवस्था आदि के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की प्रत्येक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस वर्ष जिस तरह से महाकुम्भ-2025 का आयोजन हुआ, किसी ने कल्पना तक नही की थी, लगभग 60 करोड़ लोगों ने महाकुम्भ में स्नान किया। यह सब मा0 प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व से ही सम्भव हो पाया है। उन्होने कहा कि महाकुम्भ के आयोजन में पुलिस विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, हर पुलिस वाले ने बड़े ही सम्भ तरीके से लोगों को स्नान कराने में पूरा सहयोग किया है। उन्होने कहा कि आज हर वर्ग के लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आज हर विभाग में पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती की जा रही है।
मा0 विधान परिषद सदस्य ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि आप सभी लोग अपने ग्रामों में जाकर अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें और यहां पर प्रदर्शनी में भेजीये और विभागों द्वारा लगाये गये कैम्पों में जाकर उनकी जानकारी लें और उनका लाभ उठायें। उन्होने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत भवनों में सरकारी समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करायें, जिससे गांव के लोग भी योजनाओं के बारे में जान सकें और उसका लाभ उठा सकंे। उन्होने कहा कि पहले लोग किसी दूसरे जगह जाते थे तो आजमगढ़ का नाम सुनने पर उनको किराये पर रूम नही मिलता था। आज आजमगढ़ के लोग कहीं दूसरे प्रदेश या देश में जाते हैं तो अपने जनपद का नाम बताने में संकोच नही करते हैं। उन्होने कहा कि हमारी सरकार में कोई दंगा, फसाद नही होता है, यहां पर कानून व्यवस्था का राज है, यहां पर हर उद्यमी, व्यापारी, निवेशक आदि सभी लोग निर्भिक होकर सुरक्षित माहौल में अपना व्यापार/निवेश कर रहा है।
इसके पूर्व मा0 विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल एवं मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की उपस्थिति में हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ के ओडिटोरियम में प्रदेश सरकार की 08 वर्ष की उपलब्धियों एवं महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन एलईडी के माध्यम से किया गया।
मा0 विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा औद्योगिक नीति पुस्तिका का विमोचन किया गया। तत्पश्चात मा0 विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत सरोज मौर्या, सौम्या सिंह, सीमा मौर्या को टेलर कार्य हेतु टूल किट, अभय विश्वकर्मा को कारपेन्टर कार्य हेतु टूलकिट, बाढ़ू प्रसाद विश्वकर्मा को ब्लैकस्मिथ कार्य हेतु टूल किट, एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत दीप प्रजापति, गौरी देवी, नीरज प्रजापति, सचानी, सुरेन्द्र प्रजापति को ब्लैक क्ले आर्टीफैक्ट्स टूल किट, वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत बलिराज राजभर, प्रकाश राजभर, बासदेव, लालसा प्रजापति, गोविन्द प्रसाद को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत बूधा देवी, रामावती, हिना बानो, अंजना सिंह, सुमित्रा सिंह को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत राहुल, शैलेश मौर्या, बन्दना देवी, सरोज कुमारी, राधेश्याम को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके साथ ही निवेश के क्षेत्र में सतीश चन्द्रा, डॉ0 सुबोध, माधुरी सिंह, अनिल राय, डॉ0 गौरव पाण्डेय, अजय यादव, रिशी गुप्ता एवं श्री प्रकाश को सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मा0 विधान परिषद सदस्य को अंगवस्त्र एवं मोमेण्टो देकर स्वागत किया।
इससे पूर्व संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार अमरनाथ सिंह द्वारा लोकगायन, राम सिंगार द्वारा नुक्कड़ नाटक, मनोरमा गिरी द्वारा लोकगायन की प्रस्तुति की गयी।
कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा, उपायुक्त उद्याग श्री एसएस रावत, डीसी एनआरएलएम, जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री शशांक सिंह अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695


