Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24    आजमगढ़ : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में आयोजित मुख्य...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

 आजमगढ़ : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अनुसूचित जाति, सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु शासन / निदेशालय द्वारा दिये गये निर्देश जिलाधिकारी महोदय के आदेश संख्या सी - 4221 दिनांक 18.03. 2025 के क्रम में दिनांक 25 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन साबित्री बाई फूले राजकीय पालिटेक्निक, आजमगढ़ में विकास खण्ड अहरौला के 08, अतरौलिया – 05, कोयलसा - 03, अजमतगढ़ - 04, सठियांव - 09, तरवां- 12, लालगंज - 11, पल्हना - 03, तहबरपुर - 06, जहानागंज - 03 पल्हनी - 06, मार्टिनगंज - 5, ठेकमा - 05, बिलरियागंज - 15, हरैया - 14, महराजगंज -21, मेंहनगर - 05, मोहम्मदपुर - 7, मिर्जापुर - 13, पवई - 21 एवं फूलपुर - 14 कुल - 190 जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया गया। अब तक जनपद में कुल - 1436 जोड़ो का शादी सम्पन्न कराया गया । . मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ और कार्यक्रम में सम्मिलित जोड़ो की शादी बौद्ध धर्म से करायी गयी। जोड़ो को बैठने, नाश्ता, भोजन आदि की व्यवस्था समुचित ढंग से करायी गयी । जिसमें मुख्य अतिथि मा० विनोद राजभर, जिलाध्यक्ष, लालगंज भा०ज०पा०, मा० बन्दना सिंह पूर्व विधायक सगड़ी, मा० अरविन्द जायसवाल जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी मुबारकपुर, श्री अभिषेक सिंह सोनू श्री अनुराग सन्नू, श्री सुनील तिवारी, श्री सुबाष निषाद मण्डल अध्यक्ष अतरौलिया, श्री आशिष तिवारी भा०ज०पा० श्री मोती लाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़ एवं अन्य कर्मचारीगण मौके पर उपस्थित रहे ।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 

close