Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

विहिम आर्यमगढ़ के जिलाध्यक्ष बने राणा संतविजय

  जनपद में संगठन को और अधिक मजबूत करना मेरी प्राथमिकता : राणा सिंह संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) आर्यमगढ़ की ...

 

जनपद में संगठन को और अधिक मजबूत करना मेरी प्राथमिकता : राणा सिंह

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) आर्यमगढ़ की बैठक बेलनाडीह कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वश्री राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अरूण कुमार सिंह (साधू) तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय राकेश सिंह ने सर्व सम्मति से प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के नाम की घोषणा किया।
इस दौरान सर्वसम्मति से विजेन्द्र दुबे उर्फ हलधर दुबे व दीपक सिंह को प्रदेश मंत्री, त्रिपुरारी राय को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, ओमप्रकाश सिंह को मण्डल संयोजक व आदित्य नारायण वर्मा को जिला प्रभारी बनाया गया। साथ ही जिला आर्यमगढ़ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी राणा सन्तविजय सिंह को दी गई। वहीं राजेश सिंह, ईश्वरचन्द बरनवाल, जितेन्द्र राय को जिला उपाध्यक्ष, अनिल सिंह व पंचम गुप्ता को जिला मंत्री बनाया गया साथ ही साथ श्रीप्रकाश उर्फ राजेश चौबे को जिला मिडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने परम पूज्य योगी आदित्य नाथ जी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प पदाधिकारी व कार्यकताओं को दिलाया। इस दौरान   नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दी गई।
सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए जिलाध्यक्ष राणा संतविजय सिंह ने कहाकि जिले में संगठन को और मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर शशिभूषण राय व उपरोक्त जिला पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close