Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

2 वर्षों से गुमशुदा 16 वर्षीय किशोर जनपद मोरवी (गुजरात) से बरामद

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   2 वर्षों से गुमशुदा 16 वर्षीय किशोर जनपद मोरवी (गुजरात) से बरामद कर परिजनों से मिलाया    आजमगढ़ l  पुलिस द्वार...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

2 वर्षों से गुमशुदा 16 वर्षीय किशोर जनपद मोरवी (गुजरात) से बरामद कर परिजनों से मिलाया 
 
आजमगढ़ l  पुलिस द्वारा सन् 2023 में जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के रहने वाले एक 16 वर्षीय किशोर को इंस्टाग्राम आईडी को ट्रेस करते हुए जनपद मोरवी (गुजरात) से बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया हैं। 
घटना क्रम-
         अवगत कराना है कि दिनांक 03.09.2023 को वादी मुकदमा धीरज सिंह पुत्र स्व0 शशिकांत सिंह नि0 सुम्हाडीह थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना पवई पर शिकायत किया गया कि वादी के मामा इन्द्र कुमार सिंह का लड़का उम्र करीब 14 वर्ष दिनांक 30.08.2023 को घर पर बिना किसी से बताए कहीं चला गया है, जिसके आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 279/23 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना थाना पवई से सम्पादित की जा रही थी । परन्तु पीड़ित/अपहृत सोनू सिंह उपरोक्त की बरामदगी न हो सकी । तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा उक्त अभियोग की विवेचना थाना ए0एच0टी0 जनपद आजमगढ़ को सुपुर्द की गयी । 
              आज  प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्रा थाना ए0एच0टी0 के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव मय हमराह का0 आशीष प्रताप सिंह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़ित/अपहृत सोनू सिंह पुत्र इन्द्रकुमार सिंह नि0 छताई थाना शाहगंज जनपद जौनपुर हालपता- सुम्हाडीह थाना पवई जनपद आजमगढ़ को गुमशुदा के इंस्टाग्राम आईडी को ट्रेस करते हुए कस्बा राजपर थाना मोरबी तालुक जनपद मोरबी (गुजरात) जाकर बरामद किया गया । मुकदमा पंजीकृत होने के समय पीड़ित/अपहृत सोनू सिंह उपरोक्त 14 वर्ष का था ।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 

close