Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

परशुराम सेना ने मनाया भगवान परशुराम की बरही

संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परशुराम सेना द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जी की बरही परशुराम सेना के प्...

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परशुराम सेना द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जी की बरही परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे के कालीचौरा स्थित आवास पर मनाया गया। इस अवसर पर विधि विधान से भगवान पर‌शुराम जी की पूजा अर्चन कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा की भगवान परशुराम जी विष्णु के छठे अवतार थे। उनके जीवन से हमें अन्याय अत्याचार का विरोध करने की प्रेरणा मिलती है।
समाज सेविका सुनीता उपाध्याय ने कहा कि शस्त्र और शाष्त्र में निपुण भगवान परशुराम जी ने आततायीओं का वध करके समाज में सदाचार और शांति स्थापित किया।
साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय सरस ने कहा कि धनुष विद्या में पारंगत भगवान परशुराम जी से अन्याय के विरोध करने की प्रेरणा मिलती है। भगवान परशुराम जी हमेशा सत्य और न्याय का साथ रहते थे उनका जीवन न्याय प्रियता वीरता तपस्या से परिपूर्ण था ऐसे में हम भगवान परशुराम से सीख लेकर मानव जीवन को कल्याणकारी बना सकते हैं । राजेश गिरी एवं सुधीर राय ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी ने समाज में व्याप्त अनाचार को खत्म करके शांति स्थापित किया।
इस अवसर पर सुधीर राय, राजेश गिरी, विद्या दूबे,समाज सेविका सुनीता उपाध्याय,पुनीत उपाध्याय, राहुल दुबे और गुलाब आदि उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 

close