संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ -- प्रभारी अधिकारी (आपदा) ने बताया है कि जनपद आजमगढ़ की तहसील सगड़ी घाघरा नदी में आयी बाढ़ के कारण प्र...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ -- प्रभारी अधिकारी (आपदा) ने बताया है कि जनपद आजमगढ़ की तहसील सगड़ी घाघरा नदी में आयी बाढ़ के कारण प्रभावित होती है। जिसके दृष्टिगत बाढ़ से सम्बन्धित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिये बाढ़ नियन्त्रण कक्ष की स्थापना कलेक्ट्रेट भावन में की गयी है। उप संचालक चकबन्दी आजमगढ़ को इसका नोडल अधिकारी एवं बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया जाता है। बाढ़ नियन्त्रण कक्षा का गोएन०-9454417172 एंव फोन न० 05462-297551, 297558, 297550 है।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक, सीएमओ, सीवीओ, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग (बाढ़ खंड), जिला पूर्ति अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) से अनुरोध किया है कि अपने विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी सुबह 07:00 बजे से दोपहर 02:00 तक व दोपहर 02:00 बजे से रास 09:00 बजे तक एवं रात 09:00 बजे से सुबह 07:00 बजे तक लगाकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय के आपदा प्रबन्ध कार्यालय में उपलब्ध कराने का कष्ट करें। यह ड्यूटी दिनांक 12 जून 2025 से दिनाक 15 अक्टूबर 2025 तक अनवरत चलेगी, तथा आवश्यकतानुसार बढ़ावा जा सकता है। तद्नुसार सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने स्तर से समय से कन्ट्रोल रूम में उपस्थित रहकर कार्य करने का निर्देश दें।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695


