Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पुलिस उप-महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया गया योगाभ्यास

  संवाददाता - बागी न्यूज 24       आजमगढ़  -- 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2025 की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग।" यह...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

 आजमगढ़  -- 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2025 की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग।" यह विषय योग अभ्यास के दोहरे लाभों पर जोर देता है: व्यक्तिगत कल्याण को बढ़ाना और बड़े पैमाने पर समाज में सुधार करना। थीम यह मानती है कि आंतरिक शांति और आत्म-देखभाल एक खुशहाल और स्वस्थ अस्तित्व की आधारशिला हैं।  जिसके क्रम में आज पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा पुलिस लाईन्स परिसर में योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर योगा प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न प्रकार के योग आसनो जैसे अनुलोम-विलोम, कपाल भांति, अर्धचक्रासन, बज्रआसन, भुजंग आसन, शशांक आसन ,शीतली प्राणायाम आदि आसनों का अभ्यास कराया गया। योगा प्रशिक्षक द्वारा लोगो को प्रोत्साहित करते हुए बताये कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर को निरोग बनाये रखने हेतु प्रतिदिन समय निकालकर योगाभ्यास व व्यायाम करना चाहिए। इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें। इसके अतिरिक्त *जनपदीय पुलिस के समस्त थानों/चौकी तथा पुलिस कार्यालयों पर भी योग शिविर/कार्यशाला का आयोजन कर योगाभ्यास किया गया ।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695












close