Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

नगर पालिका मुबारकपुर में पौधरोपण कर अधिशासी अधिकारी ने दिलाई शपथ

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     मुबारकपुर ---  आजमगढ़   l  मुबारकपुर नगरपालिका के जलकल परिसर में शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

मुबारकपुर ---  आजमगढ़   l  मुबारकपुर नगरपालिका के जलकल परिसर में शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र ने पौधरोपण कर सभासदों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।एक वृक्ष मां के नाम लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका परिषद मुबारकपुर जलकल परिसर में एक वृक्ष मां के नाम लगा कर पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र ने कहा कि वृक्ष सन्तान के समान है।मां के नाम से पौधरोपण करने से भाव विकसित होता है और पौध की निगरानी देखभाल कर उसे वृक्ष रूप धारण तक सुरक्षा करने का सन्देश दिया ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। वहीं सभासदों और कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा ली कि प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण के साथ साफ़ सफाई, प्लास्टिक का उपयोग न करने पर और अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र,अवर अभियंता कमलेश कुमार,राजन चौधरी, आफताब आलम सहित तमाम लोग मौजूद थे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695












close