Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

भव्य कार्यक्रम में हरिहरात्मक महायज्ञ की पूर्णाहुति, भजन से झूम उठे भक्त

  भव्य कार्यक्रम में हरिहरात्मक महायज्ञ की पूर्णाहुति,  गायकों के भजन से झूम उठे भक्त संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। नगर के करतालपुर, ब्...

 भव्य कार्यक्रम में हरिहरात्मक महायज्ञ की पूर्णाहुति, गायकों के भजन से झूम उठे भक्त

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। नगर के करतालपुर, ब्रह्मस्थान स्थित रामजानकी दुर्गा मंदिर पर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर रामकृष्ण दास जी महाराज के मार्गदर्शन में 11 अक्टूबर से चल रहे 9 दिवसीय हरिहरात्मक महायज्ञ की रविवार को एक भव्य कार्यक्रम में  पूर्णाहुति हुई। यज्ञाचार्य काशी के पं. कपिलदेव शर्मा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से पूर्णाहुति क्रिया सम्पन्न करायी। 
     इस अवसर पर आयोजित भजन कार्यक्रम में पूर्वांचल के प्रसिद्ध गायक राजेश रंजन,  संदीप सिंह वाराणसी, रजनीकांत तिवारी, चंदा सरगम सहित अनेक कलाकारों ने अपने भजनों से शमा बांधकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। 
       यज्ञाधीष यज्ञकर्ता रामकृष्ण दास जी महाराज ने कहा कि  यज्ञ की आहुति से वायुमंडल शुद्ध होता है और विश्व का कल्याण होता है।
        संत सेवा संगठन के अध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर  संजय कुमार पाण्डेय सरस, शम्भूदास, ज्ञानेन्द्र सिंह पप्पू ,राममूरत यादव पहलवान, रविप्रताप सिंह, फलाहारी बाबा,उपेंद्रदास, नागा बाबा, संजय दास, रणविजय सिंह, सुभाष श्रीवास्तव, संतोष सिंह, अजय पांडेय, संजय सिंह और किन्नर अखाड़ा की किरण सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में भक्तगण भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police StationCivil Line, Azamgarh, Uttar PradeshIndiaPin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695











close