Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

अपनी पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   बरदह/आजमगढ़ l घटना का संक्षिप्त विवरण, वादी देव प्रकाश राय पुत्र बलबद्र राय निवासी सुरसी थाना सिधारी, जनपद आजम...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

बरदह/आजमगढ़ l घटना का संक्षिप्त विवरण, वादी देव प्रकाश राय पुत्र बलबद्र राय निवासी सुरसी थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना बरदह पर तहरीरी सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व विनोद राय पुत्र राममिलन राय निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह से हुई थी। शादी के बाद से ही अभियुक्त द्वारा अपनी पत्नी के साथ दुव्यवहार किया जाता था तथा कई बार मारपीट भी की गई थी। परिवारिक स्तर पर कई बार समझाने-बुझाने के बावजूद भी अभियुक्त का व्यवहार नहीं बदला।दिनांक 29.10.2025 को अभियुक्त विनोद राय द्वारा अपनी पत्नी  को घर के भीतर बेरहमी से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गयी। इस संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 333/25, धारा 103(1) बी.एन.एस.एस. बनाम विनोद राय पुत्र राममिलन राय निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण– आज  थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विनोद राय पुत्र राममिलन राय निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह  को अभियुक्त के आवास ग्राम सोहौली से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम  विधिक कार्यवाही प्रचलित है l



  

close