Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

किसान के उत्पीड़न के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l पूर्वांचल किसान यूनियन और सोशलिस्ट किसान सभा ने किसान के पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ मंडल आयुक्त, जिलाध...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l पूर्वांचल किसान यूनियन और सोशलिस्ट किसान सभा ने किसान के पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के प्रतिनिधि संत रंजन श्रीवास्तव को शिकायत पत्र सौंपा। किसान नेता वीरेंद्र यादव और राजीव यादव ने कहा कि सरायभादी के किसान मुन्नी लाल प्रजापति थानाध्यक्ष तरवा से शिकायत करने गए थे, थानाध्यक्ष ने मुन्नीलाल का प्रार्थना पत्र फेक दिया और उनके साथ अभद्रता करते हुए जबरन सुलहनामा करवा दिया। मुन्नीलाल की जमीन का मामला उपजिलाधिकारी मेंहनगर और दीवानी न्यायलय में लंबित है। माननीय उच्च न्यायलय का आदेश भी मुन्नी लाल के पक्ष में है। इसके बावजूद विरोधियों द्वारा पुलिस की मिली भगत से मुन्नीलाल को अपना खेत नहीं जोतने-बोने दिया जा रहा है। किसान नेता वीरेंद्र यादव, राजीव यादव, मुन्नीलाल प्रजापति, हीरालाल यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, अवधेश यादव, नन्दलाल यादव, दरस प्रजापति, महातम मौर्या, सुभाष यादव, छेदी प्रजापति, रामू प्रजापति, रमेश प्रजापति, मुन्ना, पंकज प्रजापति, राजेश प्रजापति आदि शामिल रहे। 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police StationCivil Line, Azamgarh, Uttar PradeshIndiaPin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695












close