हरिहरात्मक महायज्ञ में रामकथा सुन धन्य हो रहे भक्त संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। नगर के करतालपुर, ब्रह्मस्थान में महामण्डलेश्वर रामकृ...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। नगर के करतालपुर, ब्रह्मस्थान में महामण्डलेश्वर रामकृष्ण दास जी महाराज की अध्यक्षता में चल रहे हरिहरात्मक महायज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। हजारों भक्तगण दिन में हवन , पूजन और यज्ञमंडप की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं और सायं रामकथा सुन धन्य हो रहे हैं। राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता रामेश्वरानंद जी महाराज ने अपने संगीतमय प्रवचन में कहा कि राम राज्य में समाजवाद की पहली कड़ी केवट है , एक चक्रवर्ती सम्राट के पुत्र द्वारा एक केवट से सहयोग मांग कर और उसे गले लगाकर सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने राम केवट संवाद का मनोहारी वर्णन कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कथावाचक सुधीरदास जी महाराज ने भगवान शिव को योगेश्वर और निर्विकार बताते हुए कहा कि उनके समक्ष आने पर कामदेव भी भस्म हो गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कथावाचक का स्वागत करते हुए संतमहिमा का बखान किया और कहा कि हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों से सीख लेना चाहिए। संत सेवा संगठन के अध्यक्ष पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। दुर्वासा महामण्डलेश्वर शुभम दास जी महाराज, जयनाथ सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद पांडेय, अजय यादव, दिव्यांशु , अनुज कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार गुप्त को यज्ञाधीष यज्ञकर्ता स्वामी रामकृष्ण दास जी महाराज ने सम्मानित किया। इस मौके पर कवि संजय कुमार पाण्डेय, अनिल राय, रणविजय सिंह,लक्ष्मण दुबे, वेद प्रकाश तिवारी, राममूरत यादव पहलवान, सुभाष श्रीवास्तव, अजय पांडेय, ब्रह्मदेव सिंह, सुरेश पाण्डेय, मनोज त्रिपाठी आदि मौजूद थे। संचालन शम्भूदास ने किया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695


