Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री को पत्रक देने के बाद सांसद रवि किशन से हुई चर्चा

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री को पत्रक देने के बाद सांसद रवि किशन से चर्चा हुई। अंतरराष्ट्र...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री को पत्रक देने के बाद सांसद रवि किशन से चर्चा हुई। अंतरराष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश
 आजमगढ़ ! 2 नवंबर 2025। अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत की तैयारी और गौरवशाली पूर्वांचल की परंपरा में आजमगढ़ की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरती, तमसा के तट पर एक एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम और गौरवशाली पूर्वांचल सम्मान समारोह का देश विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों, विद्वान कलाकारों के साथ अंतरराष्ट्रीय महासंगम 26 से 28 दिसंबर को प्रस्तावित हुआ है।
       गौरवशाली पूर्वांचल के प्रधान संपादक एवं अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के संयोजक अरविंद चित्रांश द्वारा उद्घाटन सत्र के लिए मुख्यमंत्री को पत्रक देने के बाद गोरखपुर सांसद रवि किशन से अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन पर लोक कला विशेषज्ञ एवं संरक्षक हरिप्रसाद सिंह, प्रभारी ज्योति प्रकाश,सत्यम,प्रासिद्ध गायक श्याम सिंह और राजेश विश्वकर्मा द्वारा चर्चा किया गया।
    भारतीय लोक संस्कृति एवं भोजपुरी भाषा,साहित्य,कला संस्कृति पर लगभग 30 वर्षों से अनवरत कार्यक्रम और सेमिनार करते हुए,जिसका उद्देश्य भोजपुरी की आठवीं अनुसूची में मान्यता दिलाने और अश्लीलता के खिलाफ एक महाआंदोलन रहा है! भोजपुरी की रोटी खाकर स्टार नेता बनने वाले भोजपुरी की गरिमा और कला संस्कृति की स्वच्छता के प्रति समर्पित और सतर्क हो जाएं जायें,नहीं तो दुनिया में फैले हुए 25 करोड़ से ज्यादा भोजपुरिया वासी,विद्वान साहित्यकार नकार देंगे और फिर कभी माफ नहीं करेंगे! 



  

close