Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

डीएम दरबार पहुंचे भाजपा नेता, थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कों लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कों लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे भाजपा नमामि गंगे सह संयोजक अरविंद गुप्ता ने जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर पार्क में 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन करने की अनुमति की मांग की। आरोप है कि अपने राजनीतिक रसूख के बल पर लगभग 15 महीने से बिलरियागंज थाने पर तैनात एक ही एसएचओ के संरक्षण में अपराधी अपने अपने अवैध धंधे संचालित कर रहे थे। जब अरविंद ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो उनके ऊपर जानलेवा हमला और तमाम फर्जी मुकदमे लाद दिए गए। जिसके बाद पीड़ित अरविंद ने साक्ष्य सहित आलाधिकारियों से शिकायत की लेकिन घटना को चार महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी आरोपियों और थानाध्यक्ष पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। बस इसी मामले में न्याय मिलने तक अरविंद अपने सहयोगी संग क्रमिक से आमरण अनशन तक करेंगे।



  

close