संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जनपद के लालगंज तहसील के ग्राम बैरीडीह निवासी व अंतर्राष्ट्रीय शायर व कवि मयकश आजमी दिल्ली दूरदर्शन द्वा...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जनपद के लालगंज तहसील के ग्राम बैरीडीह निवासी व अंतर्राष्ट्रीय शायर व कवि मयकश आजमी दिल्ली दूरदर्शन द्वारा 15 दिसम्बर 2025 को आयोजित मुशायरे में शिरकत करके अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
ज्ञात हो कि मयकश आजमी जनपद के प्रसिद्ध शायर व कवि है, वह देश के साथ साथ विदेशों में भी आयोजित होने वाले मुशायरों में कई बार सहभागिता करके जनपद का नाम रोशन कर चुके है। श्री आजमी की चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। जिस पर केन्द्र सरकार और कई प्रदेशों की अकादमियों ने पुरस्कारों से सम्मानित किया है। वह आगामी 15 दिसम्बर 2025 को दिल्ली दूरदर्शन के मुशायरे में शिरकत करेंगे। इसकी खबर मिलते ही जनपद के साहित्यकारों, कलाकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। श्री आजमी को बधाई देने वालों में सोफियान अहमद, बृजेश सिंह, ताज आजमी, राजकुमार आर्शीवाद, सलीम अहमद, नियाज जैराजपुरी आदि रहे।"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










