संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। नगर के साई होटल में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रदे...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। नगर के साई होटल में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने 25 दिसंबर को भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार पांडेय सरस , राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य प्रभाकर उपाध्याय, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र,.सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी दुबे, प्रदेश सचिव अयोध्या तिवारी, जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष देवेंद्र पाठक ,महामंत्री संजय उपाध्याय, उपेंद्र नाथ दुबे ,अयोध्या तिवारी आदि शामिल रहे। संचालन कन्हैया पांडे ने किया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










