Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मोटर साइकिल से झपट्टा मारकर मोबाइल छिनौती करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

                                            सीओ सदर आस्था जायसवाल   संवाददाता - बागी न्यूज 24   मुबारकपुर/ आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने बृ...

 

                                         सीओ सदर आस्था जायसवाल 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

मुबारकपुर/ आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को भोर में लगभग दो बजे बिजरवां अन्डरपास से मोबाइल छिनैती करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से छिनैती के २९ मोबाईल एक तमंचा एक जिन्दा कारतूस बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है। मुबारकपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को भोर में बिजरववां अन्डरपास से मोबाइल छिनैती करने वाले वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से छिनैती के मोबाइल एक तमंचा एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया है। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मोहन कुमार उर्फ मनोज जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नूरूद्दीनपुर हिन्दू पट्टी सूरज यादव ग्राम छत्तरपुर थाना कोतवाली जीयनपुर ,प्रियान्शु मौर्या ग्राम हीरा पट्टी थाना कोतवाली आजमगढ़ और राज राजभर ग्राम सियरहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ निवासी हैं। मोबाइल छिनैती कर बेंचने का धन्धा करते हैं। सभी लोग इस धन्धे से हुए लाभ को बराबर बराबर बांटते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से छिनैती के मोबाइल विभिन्न कम्पनी के बरामद किए हैं। इसके अलावा इनके पास से एक तमंचा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।







close