Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एकता सिंह को प्रतिष्ठित 'सर सी.वी. रमन राज्य पुरस्कार' से किया गया सम्मानित

  वैज्ञानिक जगत में डॉ. एकता सिंह की बड़ी उपलब्धि... कृषि विभाग के सस्य विज्ञान क्षेत्र में मिला राज्य का सर्वोच्च सम्मान" कृषि वैज्ञान...

 

  • वैज्ञानिक जगत में डॉ. एकता सिंह की बड़ी उपलब्धि... कृषि विभाग के सस्य विज्ञान क्षेत्र में मिला राज्य का सर्वोच्च सम्मान"

  • कृषि वैज्ञानिक डॉ. एकता सिंह को प्रतिष्ठित 'सर सी.वी. रमन राज्य पुरस्कार' से सम्मानित किया गया

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

लखनऊ / आजमगढ़ l  बेंगलुरु: एग्रोनॉमी ("सस्य विज्ञान") के क्षेत्र में.. अनुसंधान और नवाचार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली डॉ. एकता सिंह को कर्नाटक सरकार के प्रतिष्ठित 'सर सी.वी. रमन राज्य पुरस्कार' से नवाजा गया है। डॉ. एकता सिंह वर्तमान में असिस्टेंट प्रोफेसर (सस्य विज्ञान) के रूप में सेवारत हैं।
              भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) परिसर में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए उनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान और शोध के लिए दिया गया। यह पुरस्कार विशेष रूप से युवा वैज्ञानिकों को उनके असाधारण वैज्ञानिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने हेतु दिया जाता है। 
डॉ. एकता सिंह ने  सस्य विज्ञान (Agronomy) के क्षेत्र में विशेष रूप से फसल प्रबंधन और टिकाऊ कृषि (समन्वित कृषि प्रणाली, सहफसली कृषि) पद्धतियों पर गहन कार्य किया है। उनके इस शोध से न केवल उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल रहा है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस अवसर पर शिक्षक जगत (वैज्ञानिक समुदाय) ने अपार हर्ष व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय...ईश्वर, माता पिता, गुरुजन, सिद्धार्थ भईया, अपनी टीम और उन सभी किसानों को दिया है जिनके लिए वे निरंतर शोधरत हैं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को सुलझाने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा l






close