Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

जयंत चौधरी के बयान से आहत शिक्षकों ने फूंका पुतला

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l कलेक्ट्रेक्ट चौराहे पर शिक्षकों और पुलिस के बीच जमकर हुई धक्का मुक्की, पुतला दहन रोकने में नाकाम हुई ...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l कलेक्ट्रेक्ट चौराहे पर शिक्षकों और पुलिस के बीच जमकर हुई धक्का मुक्की, पुतला दहन रोकने में नाकाम हुई पुलिस। 2011 के पूर्व नियुक्त लाखों शिक्षकों पर वर्तमान समय मे  थोपी जा रही टेट परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी द्वारा संसद में दिए  गए बयान से आहत टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मण्डल-आज़मगढ़ के मांडलिक मंत्री अतुल कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर एकत्रित होकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन रोकने के प्रयास में शिक्षकों और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। इससे नाराज़ सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री एवं सरकार विरोधी नारेबाजी से आक्रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष चंद्रभान यादव, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्याय, संयुक्त मंत्री आशुतोष सिंह, जिलामंत्री शालिनी राय, अश्वनी सिंह, विकास गुप्ता, विपिन प्रजापति, हृदयनाथ सिंह, मधुकर पाठक, दिनेश पाण्डेय, राकेशमणि त्रिपाठी, हवलदार यादव, रघुबीर सिंह, नवीन पाण्डेय, रमाकांत यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहें।







  


close