Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र की मांग ज्ञापन सौंपा

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l विगत कई वर्षों से अनुसूचित जनजाति जाति प्रमाणपत्र जारी न करने से नाराज गोंड युवा छात्र संघ एवं गोंड ज...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l विगत कई वर्षों से अनुसूचित जनजाति जाति प्रमाणपत्र जारी न करने से नाराज गोंड युवा छात्र संघ एवं गोंड जनजाति संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्वाभिमान की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में गोंड समाज के छात्रों, नौजवानो, महिलाओ और बुजुर्गों ने जिला मुख्यालय स्थित कुंवर सिंह उद्यान में एकत्रित होकर विचार विमर्श किया। जिसके बाद मांगो को लेकर जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद गोंड व प्रभारी नंदलाल गोंड के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेक्ट पहुंच जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने जहां की शासनादेश के बावजूद तहसील प्रशासन द्वारा लगातार अलग अलग व्याख्यान प्रस्तुत कर गोंड समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसके कारण जिले के छात्रों और नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। प्रशासन के इस रवैए से गोंड समाज में निराशा और आक्रोश व्याप्त है। संरक्षक मंडल सुआल प्रसाद गोंड ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द गोंड समाज का अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ तो हम बड़े पैमाने पर अनवरत मासिक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान संयोजक शत्रुध्न प्रसाद गोंड, महानंद गोंड, ओम प्रकाश गोंड, अरविंद गोंड, विजय गोंड, नंदलाल गोंड सहित बड़ी संख्या में गोंड समाज के लोग शामिल रहे।







  


close