संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 05 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिनमें से 03 पत्रावलियों में पक्षकार उपस्थित हुए। मिडिएशन के दौरान 1 पत्रावली में अथक प्रयास, समझाइश एवं काउंसलिंग के पश्चात आपसी सहमति से समझौता कराया गया। उक्त प्रकरण में आवेदिका द्वारा अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर मारपीट एवं भरण-पोषण न देने के आरोप लगाए गए थे। दोनों पक्षों की एक साथ एवं पृथक-पृथक काउंसलिंग कर आपसी सहमति से समझौता कराते हुए विदाई कराई गई। 2 पत्रावलियां न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बंद की गईं। शेष पत्रावलियों में दोनों पक्षों को अगली तिथि हेतु नोटिस/दूरभाष द्वारा सूचित कर मिडिएशन कराया जाएगा। नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से जनपद में बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है l
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



