Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

टाइनी टॉट्स स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। शहर के मध्य स्थित टाइनी टॉट्स स्कूल का वार्षिकोत्सव रेडियंस 2026 हरी औध कला भवन में मनाया गया। जिसमें क...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। शहर के मध्य स्थित टाइनी टॉट्स स्कूल का वार्षिकोत्सव रेडियंस 2026 हरी औध कला भवन में मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व गणेश वंदना से हुई। जिसे लोगों ने बहुत सराहा छोटे बच्चों द्वारा बहुत सारे कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें वेलकम सोंग दादाजी की छड़ी हूं मैं, शहीद भगत सिंह के बारे में एक छोटे बच्चों ने विवान सिंह ने बहुत अच्छी बातें बताई और एक प्रोग्राम था जिसमें आजकल के किसानों की समस्याओं को उजागर किया गया था, साथ में कई हंसी खुशी के कॉमेडी प्रस्तुतियां भी हुई। जिसमें  विद्या को बढ़ावा देने के लिए थीम पर बच्चों ने डांस प्रस्तुत किया था। महाभारत का नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने बहुत सराहा हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एकता के प्रतीक के रूप में कई प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। साथ ही इस सदी के दूसरे महान कलाकार धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के कुछ अन्य मुख्य कार्यक्रम रहे फैशन शो, बैसाखी और अहमदाबाद प्लेन क्रैश थीम पर बना कार्यक्रम को सबने खूब सराहा। अंत में प्रधानाचार्य ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि बिना गार्जियन के सहयोग के कुछ भी संभव नहीं था, टीचरों व बच्चों ने इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए बड़ी मेहनत की है कार्यक्रम में  प्रधानाचार्य नितिन गौर, राजीव सिंह गप्पू, राजेश्वर सिंह समस्त टीचर उपस्थित रहे, जिनकी मेहनत को अंत में प्रिंसिपल ने सराहा व धन्यवाद दिया।







  



close