नगर पालिका की कार्यशैली से खफा सभासद मोहम्मद अफजल ने उठाया सवाल संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जिला योजना समिति के सदस्य व सभासद मोहम्...
नगर पालिका की कार्यशैली से खफा सभासद मोहम्मद अफजल ने उठाया सवाल
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जिला योजना समिति के सदस्य व सभासद मोहम्मद अफजल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में नगर पालिका प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जनता हित में कार्य करने की नसीहत दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाकि नगर पालिका परिषद प्रशासन की उदासीनता के चलते पूरी नगरीय व्यवस्था चरमाई हुई है। नगर की साफ-सफाई, सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, लाइट, बिजली, पानी, ये कोई एहसान नहीं, बल्कि जनता का हक़ है। और जनता के हक़ पर एकतरफा फैसले लोकतंत्र का अपमान हैं। अगर हर निर्णय ऊपर से थोपा जाएगा, तो जनता यह सवाल पूछेगी, सभासद सिर्फ वोट गिनने के लिए चुने गए थे क्या? बोर्ड सिर्फ नाम के लिए बनाया गया था क्या? नगर पालिका परिषद की ताकत कुर्सी में नहीं होती, बल्कि जवाबदेही, पारदर्शिता और एकजुट बोर्ड में होती है। नगर पालिका ने पहले भी ऐसे अध्यक्ष देखे हैं जिन्होंने कभी खुद को नगर पालिका परिषद आजमगढ़ से ऊपर नहीं समझा स्वर्गीय अमरीका तिवारी स्वर्गीय डा. कन्हैया सिंह, स्वर्गीय राम सिंगार राय, स्वर्गीय गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव, इन्होंने सभासदों को साथ लेकर काम किया, इसीलिए जनता ने उन्हें याद रखा। आज भी वही रास्ता सही है। जो सभासदों को साथ लेकर चलेगा, वही विकास करेगा। जो अकेले चलेगा, उसे जनता कटघरे में खड़ा करेगी। यह किसी व्यक्ति के खिलाफ बयान नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की चेतावनी है। नगर की जनता अब चुप नहीं है, सब देख रही है, सब समझ रही है। यह जनता के वोट से बनी लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जिसे पूरे बोर्ड की सहमति और सहभागिता से चलाया जाना चाहिए। अगर हर फैसला अकेले लिया जाएगा, अगर सभासदों की राय को नज़र अंदाज़ किया जाएगा, अगर बोर्ड को सिर्फ औपचारिकता बनाकर रखा जाएगा, तो फिर सवाल उठना लाज़मी है। नगर पालिका परिषद भी ठीक उसी तरह है अकेले फैसलों से नहीं, सामूहिक निर्णय से चलती है l
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










