संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l होली पर्व के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्र...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l होली पर्व के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद के आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रवर्तन दल द्वारा खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयॉ, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता तथा गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु सरदहा स्थित प्रतिष्ठान से 01 सरसों के तेल का नमूना, जीयनपुर से 01 खोया व 01 पनीर का नमूना, बनकट से 01 घी व 01 खोया का नमूना एवं बेलईसा से 01 पनीर का नमूना संग्रहित किया गया तथा 25 किग्रा0 मूल्य रू0 7,500/- संदूषित पनीर मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सचल दल द्वारा इटौरा मोड से 02 खोया व 01 छेना रसगुल्ला का नमूना एवं चक्रपानपुर से 02 रंगीन कचरी का नमूना संग्रहित किया गया तथा 371 किग्रा0 रंगीन कचरी मूल्य रू0 22,260/- को जब्त किया गया एवं दो खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुधार हेतु नोटिस निर्गत की गयी। समस्त संग्रहित नमूनें जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला को प्रेषित किये जा रहे है। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ श्री सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमार कार्यवाही होली त्यौहार के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं आम जनमानस से अपील की गयी कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री लेने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर एवं एक्पायरी डेट जांच परख करने के पश्चात् ही क्रय करें तथा चमकीली एवं रंगीन मिठाईयों व रंगीन व चमकीले खाद्य पदार्थो से परहेज करें। उक्त छापेमार दलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री रजनीश कुमार, श्री गोविन्द यादव, श्री संजय कुमार तिवारी, श्री सुचित प्रसाद, श्री लालमणि यादव, श्री शीत कुमार सिंह, श्री अमर नाथ, श्रीमती बेबी सोनम तथा श्री राजीव कुमार सिंह सम्मिलित रहें।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



