मेगा क्रेडिट कैम्प का डीएम ने फीता काटक किया शुभारम्भ संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सीएम युवा उद्यमी व...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत आज हरिऔध कला केन्द्र, आजमगढ़ में आयोजित मेगा क्रेडिट कैम्प का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत युवाओं को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक आवेदन करायें एवं ब्रांचवार लक्ष्य निर्धारित कर अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृत करते हुए ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की इच्छा रहती है कि जितने भी पात्र एवं इच्छुक लोग हैं, उनसे आवेदन करवाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लोन दिलवाया जाए, ताकि वह स्वरोजगार करके अपना इनकम बढ़ाएं और अपने परिवार के साथ-साथ अपने राज्य और देश के विकास में भी अपना योगदान दे सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान मा0 मुख्यमंत्री जी की महात्वाकांक्षी योजना है, इसलिए संबंधित अधिकारी एवं सभी बैंक पूरी जिम्मेदारी के साथ इस कार्य का करें। उन्होने कहा कि सीएम युवा उद्यमी योजनान्तर्गत ऋण उपलब्ध कराने हेतु सभी कागजात पूर्ण होने के बावजूद भी कुछ शाखाएं आवेदकों को हफ्तों तक दौड़ाती हैं, जिससे आवेदक निराश होकर हार मान लेते हैं। उन्होने कहा कि बिना कारण किसी भी आवेदक का आवेदन निरस्त न किया जाए एवं आवेदकों को बार-बार दौड़ायें नहीं, आवश्यक अभिलेखों को लेते हुए जल्द से जल्द ऋण स्वीकृति की कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी योजनान्तर्गत आयोजित कार्यशाला में आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं डिग्री कालेजों से पास आउट छात्रों और स्टार्टअप करने वाले युवाओं को प्राथमिकता दें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बेहतर प्रदर्शन करने वाली बैंक शाखाओं को पुरस्कृत करें और खराब प्रदर्शन करने वालों को चेतावनी दें। उन्होने कहा कि जिनका ऋण आवेदन पहले अस्वीकार हो चुका है, उन्हें मार्गदर्शन देकर पुनः आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत प्रतिकात्मक रूप से 20 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र/चेक आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग श्री आशुतोष श्रीवास्तव, एलडीएम, क्षेत्रीय प्रबन्धक उ0प्र0 ग्रामीण बैंक आजमगढ़, क्षेत्रीय प्रबन्धक एसबीआई, डीडीएम नाबार्ड सहित अन्य संबंधित बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



