Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मुबारकपुर सपोर्टिंग क्लब के सदस्य के निधन पर शोक सभा कर गहरा दुःख जताया गया

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। इंडियन पैरामेडिकल एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संयोजक डा मुकेश यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को अ...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। इंडियन पैरामेडिकल एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संयोजक डा मुकेश यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को अतरौलिया विधायक डा संग्राम यादव से उनके आवास पर मुलाकात किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने परा चिकित्सको एव ग्रामीण चिकित्सकों के हो रहे प्रशासनिक उत्पीडन से निजात दिलाने व मान सम्मान के साथ प्राथमिक उपचार करने को लेकर पत्रक सौंपकर उनकी आवाज को सदन में उठाने की अपील किया। प्रदेश संयोजक डा मुकेश यादव ने बताया कि अधिकांश ग्रामीण मामले में त्वरित प्राथमिक सेवा आवश्यक होती है तब ग्रामीण चिकित्सक मुख्य भूमिका अदा करते है। ग्रामीणांचल में बेहतर आकस्मिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में पराचिकित्सकों एवं ग्रा० चिकित्सकों की भूमिका को कभी नकारा नहीं जा सकता। लेकिन लगातार ग्रामीण चिकित्सकों का शोषण किया जाना अन्यायपूर्ण रहा है वहीं वैश्विक महामारी कोविड-19 में पराचिकित्सको एवं ग्रा० चिकित्सकों की बेहतर त्वरित सेवा को नकारा नहीं जा सकता है। जिसके कारण बहुत से मानवीय जोखिम को टाला जा सका है। उन्होंने विधायक डा यादव ने अपील किया कि वे हमारी उपयोगिता और आवश्यकता को सदन में रखे और उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश को जन जन तक पहुंचाने के लिए पराचिकित्सकों को आगे लाया जाए और उत्तर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लोगों तक पहुंचाया जा सके ताकि पराचिकित्सकों एवं ग्रामीण चिकित्सकों का उत्पीड़न बंद हो सकें। एसोसिएशन की मांगो में पराचिकित्सक एवं अनुभवशीन ग्रा० चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार करने का अधिकार प्रदान किया जाए, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के हर विभाग की भर्ती निकाली जाए, अनुभवशील ग्रामीण चिकित्सकों को शासन द्वारा अधिकृत कुशल चिकित्सकों जैसे (जिला चिकित्सालय, सामुदायिक केंद्र एवं मान्यता प्राप्त चिकित्सालय) द्वारा 6 से 12 माह का प्रशिक्षण दिलाकर प्राथमिक उपचार करने की स्वीकृति प्रदान जाए, स्वास्थ्य संबन्धित रोगों से बचाव के लिए जन जागरुकता के लिए पराचिकित्सकों को प्राथमिकता दी जाए, पराचिकित्सकों एवं ग्रामीण चिकित्सकों को सम्मान देते हुये चिकित्सा मित्र बनाया जाए और चिकित्सकों पर हो रहे, प्रशासनिक उत्पीडन को रोका जाना शामिल है। एसोसिएशन ने बताया कि ज्ञापन लेने के बाद अतरौलिया विधायक द्वारा संगठन को आश्वासन दिया गया है।   प्रतिनिधिमंडल में डॉ रामकेश यादव डॉ नविशान अहमद डॉ विवेक प्रकाश डॉ प्रमोद डॉ रवि प्रकाश डॉ अवधेश डॉ आर पी शर्मा डॉ संतोष डॉ राजकुमार आदि शामिल रहे।









  



close