कांग्रेस पर लगाया अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में देश की छवि धूमिल करने का आरोप संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी द्वारा अंतरर...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी द्वारा अंतरर्राष्ट्रीय एआई समिट के दौरान भारत की वैश्विक छवि को धूमिल किए जाने के प्रयास को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद आजमगढ़ का आक्रोश शनिवार को कलेक्टेªट चौराहे पर फूट पड़ा। जिलाध्यक्ष निखिल राय के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा युवा पूछे एक सवाल कांग्रेस क्यों करें देश का बुराहाल, भारत का गौरव सर्वोपरि कांग्रेस राजनीति बंद करो, कांग्रेस सुधरे या हटे, भारत आगे बढ़े आदि गगनचुम्बी नारेबाजी की गई और कांग्रेस के गैर-जिम्मेदाराना एवं राष्ट्रविरोधी कृत्यों के विरोध में उसका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन पत्र सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिकात्मक पुतला दहन कर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि राष्ट्र की गरिमा और सम्मान के प्रश्न पर युवा शक्ति सदैव सजग रहेगी और देशविरोधी गतिविधियों का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करती रहेगी। जिलाध्यक्ष श्री राय ने कहाकि आज भारत तकनीक, नवाचार और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में विश्व मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। ऐसे गौरवपूर्ण अवसर पर देश को बदनाम करने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है और युवा मोर्चा इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। हमारी मांग है कि प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच हो और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ‘रिंकू’, जिला महामंत्री गौतम राय, सुशील जायसवाल, रवि यादव योगेंद्र यादव, अंकित यादव, मनीष गुप्ता सहित समस्त युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



