संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जनपद के किसानों के लिए बड़ी राहत और सहकारिता क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। आजमगढ़ जिला ...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जनपद के किसानों के लिए बड़ी राहत और सहकारिता क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। आजमगढ़ जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की प्रबन्ध समिति की आवश्यक बैठक 21 फरवरी 2026 को बैंक मुख्यालय में सभापति श्री लक्ष्मण प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रबी सीजन में उर्वरक वितरण को लेकर महत्वपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत किए गए।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मा० सहकारिता मंत्री के निर्देशानुसार ₹10 लाख ऋण सीमा के अंतर्गत 204 बी-पैक्स समितियों के माध्यम से ₹1293.36 लाख की धनराशि उर्वरक वितरण के लिए उपलब्ध कराई गई थी। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह राशि बढ़कर ₹6095.24 लाख तक पहुंच गई। यह वितरण पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना से भी अधिक है, जिससे हजारों किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सका। किसानों को सीधा लाभ- बैंक प्रबन्ध समिति के अनुसार, इस अभूतपूर्व वृद्धि से जनपद के कृषकों को खेती के महत्वपूर्ण रबी सीजन में पर्याप्त उर्वरक मिल पाया, जिससे उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है। समिति ने इस उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे किसान हित में बड़ा कदम बताया।
बी-पैक्स का तेजी से कम्प्यूटरीकरण -बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जनपद की सभी बी-पैक्स समितियों का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है। प्रथम एवं द्वितीय चरण में 60 बी-पैक्स का कार्य पूरा किया जा चुका है। तृतीय चरण में 148 बी-पैक्स पर कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा बैंक की सभी शाखाएं सीबीएस (कोर बैंकिंग सिस्टम) प्रणाली पर संचालित हो रही हैं। शाखाओं और बी-पैक्स में क्यूआर कोड के माध्यम से धन जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा मिला है। बैठक में उप सभापति बृजेश प्रकाश सिंह सहित संचालक मंडल के सदस्य उपेन्द्र सिंह, नन्हकू राम सरोज, हरिलाल मिश्रा,उमेश सिंह,राजेश सिंह,बृजेश कुमार सिंह, श्रीमती किरन राय एवं श्रीमती मिथिलेश कुमारी— उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी नसीरुद्दीन तथा अनुभाग अधिकारी रघुनाथ राम भी बैठक में मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695