Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

स्कूली वाहन के चालकों/परिचालकों को डीएम ने निःशुल्क चश्मा का किया वितरण

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा माह के दौरान नेत्र व स्वास्थ्य ...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा माह के दौरान नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में परीक्षणोपरान्त चश्मा हेतु योग्य पाये गये 257 स्कूली वाहन के चालकों/परिचालकों को निःशुल्क चश्मा का वितरण किया। जिलाधिकारी ने चालकों/परिचालकों को सम्बोधित करते हुये स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए एवं सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में अति संवेदनशील रहें। उन्होने सभी चालकांे/परिचालकों को समय-समय पर नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में छूटे हुए चालकों/परिचालकों का आगे भी शिविर के माध्यम से परीक्षण करवाकर निःशुल्क चश्मे का वितरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि यदि आंखों के सर्जरी की आवश्यकता होगी, तो सरकार के निर्देशानुसार उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की विशेष अभिलाषा रहती है कि चालक/परिचालक के आंख की रोशनी कम होने के कारण कोई दुर्घटना न हो। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एनआर वर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री अतुल कुमार यादव एवं सर्वोदय पब्लिक स्कूल, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जी0डी0 ग्लोबल स्कूल सहित अन्य स्कूलों के चालक/परिचालक उपस्थित रहे।









  



close