संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। टी ई टी अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। टी ई टी अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ एवं महिला शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय आज़मगढ़ पर विशाल धरना प्रदर्शन के बाद जिला अधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौपा गया। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने किया तथा मंच का संचालन डॉ सत्यप्रिय सिंह ने किया। धरने के दौरान उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री अतुल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की सालों की सेवा, समर्पण और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में लगाए गए अमूल्य समय को आज एक अनौपचारिक शर्त के नाम पर नजरअंदाज किया जा रहा है,जो शिक्षकों के साथ घोर अन्याय है। यह एक परीक्षा का विषय नहीं बल्कि हमारे आत्मसम्मान और आजीविका की सुरक्षा का सवाल है, जिसके लिए हम रक्त की अन्तिम बूंद तक संघर्ष करेंगे। इस दौरान जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बंश बहादुर सिंह ने कहा कि हमने विपरीत परिस्थितियों एवं संसाधनों के अभाव में भी समाज के गरीब एवं वंचित परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारा है।हमारे दशकों के अनुभव को एक प्रमाण पत्र से नहीं आंका जाना चाहिए। महिला शिक्षक संघ की अध्यक्षा ने कहा की महिला शिक्षिकाएं बच्चों को सिर्फ स्कूलों में पाठ ही नहीं पढ़ाती बल्कि बच्चों में संस्कार और आत्मविश्वास भी जगाती हैं जिससे राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास होता है। हम समाज में दोहरी जिम्मेदारियां निभाते हुए घर भी संभालते हैं और विद्यालय भी संभालते हैं, फिर भी हमारे अनुभव और सेवाओं को सरकारें नजर अंदाज कर नई नई परीक्षाओं को पास करने शर्तों को लागू किया जा रहा हैं जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान समस्त वक्ताओं ने कहा कि सरकार की तानाशाही के चलते प्रदेश के शिक्षकों में सेवा समाप्ति का भय व्याप्त है जो शिक्षा की गुणवत्ता में बाधक है। इतिहास गवाह है शिक्षकों के मान सम्मान से टकराने वाली सरकारों को हाशिए पर जाने में देर नहीं लगता है। धरने में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ तथा महिला शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों तथा हजारों शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रभान यादव, जिलाकोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्याय, आशुतोष सिंह, अरविंद तिवारी,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री धनञ्जय कुमार पाण्डेय, जिलामहामंत्री दयाशंकर त्रिपाठी, महिला शिक्षक संघ की अध्यक्षा जकिया परवीन, निधि राय, पूर्व अध्यक्ष केदारनाथ यादव, ओमप्रकाश गोंड, मनोज त्रिपाठी, नवीन कुमार पाण्डेय, अश्वनी सिंह, विपिन प्रजापति, मुकेश सिंह, सभाजीत पाण्डेय एवं हजारों शिक्षकगण मौजूद रहे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रभान यादव, जिलाकोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्याय, आशुतोष सिंह, अरविंद तिवारी,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री धनञ्जय कुमार पाण्डेय, जिलामहामंत्री दयाशंकर त्रिपाठी, महिला शिक्षक संघ की अध्यक्षा जकिया परवीन, निधि राय, पूर्व अध्यक्ष केदारनाथ यादव, ओमप्रकाश गोंड, मनोज त्रिपाठी, नवीन कुमार पाण्डेय, अश्वनी सिंह, विपिन प्रजापति, मुकेश सिंह, सभाजीत पाण्डेय एवं हजारों शिक्षकगण मौजूद रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



