Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाय : जनपद न्यायाधीश

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिल...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ द्वारा जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में आज जनपद न्यायालय परिसर आजमगढ़ में वृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। वृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारम्भ मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा दीप प्रज्जवलित कर तथा वाग्देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसी क्रम में श्री मुकेश कुमार सिंह-प्रथम, मा0 पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, श्री कमला पति, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/न्यायिक नोडल अधिकारी मेगा कैम्प, श्री विजय कुमार वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री अजय श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री संतोष कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती संदीपा यादव, अपर प्रधान न्यायाधीश तथा अन्य न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण ने वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन किया। जनपद न्यायाधीश द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया गया कि इस मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन का उद्देश्य है कि जनपद के समस्त विभागों की निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाय। इसी क्रम में समस्त विभागों द्वारा न्यायालय परिसर में स्टॉल लगाया गया है, जिसके माध्यम से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा न्यायालय परिसर में फीता काटकर मेगा/वृहद शिविर की शुरूआत की गयी। इसके उपरान्त जनपद न्यायाधीश न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा परिसर में लगाये गये स्टॉल का भ्रमण किया गया व लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, प्रतीकात्मक चेक, ट्राई साईकिल, एक जिला एक उत्पाद के तहत निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी, मुबारकपुर की साड़ी इत्यादि का वितरण किया गया।  मेगा/वृहद शिविर के अवसर पर मा0 जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा जनपद परिसर में पौधरोपण भी किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिका राजन ने बताया कि यह मेगा शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों के कुल 34 स्टॉल लगाये गये है। इस मेगा शिविर से पूर्व विभागों द्वारा जनपद, तहसील व ब्लाक स्तर पर लघु शिविर के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें इस वृहद/मेगा शिविर में लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य से संबंधिंत जन-योजनाओं का लाभ देने हेतु मेडिकल-टीम द्वारा भी अपना कैंप लगाया गया है तथा सूचना विभाग द्वारा एल0ई0डी0 स्क्रीन वैन के माध्यम से नालसा द्वारा चलायी गयी योजनाओ का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस मेगा शिविर में जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों द्वारा बनायें गये सामानों का भी स्टॉल लगाया गया है।इस अवसर पर जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के समस्त न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन, पत्रकार तथा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।









  



close