संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l थाना बरदह पुलिस द्वारा आर0के0वी0वाई0 (राष्ट्रीय कृषि विकास योजना) के अंतर्गत प्राप्त सरकारी धनराशि मे...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l थाना बरदह पुलिस द्वारा आर0के0वी0वाई0 (राष्ट्रीय कृषि विकास योजना) के अंतर्गत प्राप्त सरकारी धनराशि में गबन करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । पूर्व की घटना / प्रकरण का विवरण- वादी मुकदमा सौरभ कुमार पुत्र स्व० राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, थाना बक्सा, जनपद जौनपुर (सहायक विकास अधिकारी) द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि आर0के0वी0वाई0 योजना के अंतर्गत प्राप्त ₹5,00,000/- की धनराशि में से ₹1,36,274.84/- का गबन किया गया है। उक्त शिकायत के आधार पर थाना बरदह पर दिनांक 28.02.2025 को मु0अ0सं0 409/25 धारा 316(5) बीएनएस बनाम अशोक कुमार गुप्ता पुत्र स्व० कन्हैया लाल गुप्ता निवासी ग्राम अबुसईदपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। आज उ0नि0 पुनीत कुमार श्रीवास्तव मय हमराह द्वारा अभियुक्त अशोक कुमार गुप्ता को उसके घर ग्राम अबुसईदपुर, थाना गम्भीरपुर से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



