पाँच दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l रविवार को भारत स्कॉउट गाइड के जनक लार्ड बेडेन पावेल क...
पाँच दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l रविवार को भारत स्कॉउट गाइड के जनक लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन उत्साहपूर्वक केक काटकर मनाया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आज़मगढ़ के प्रशिक्षण आयुक्त (रोवर्स) डॉ घनश्याम दूबे ने अपने उदबोधन में कहा कि रोवर्स/रेंजर्स का प्रथम दायित्व राष्ट्र, गुरुओं एवं माता पिता के प्रति होता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिब्ली नेशनल कॉलेज के रोवर प्रभारी डॉ० शफीउज्जमा ने अपने संबोधन में भारत स्कॉउट गाइड के जनक लॉर्ड बेडेन पावेल के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित कर छात्रों को अनुशासन, त्याग, सामुहिक कार्यों के प्रति सजग किया। मंचासीन गणमान्य अतिथियों मे महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश राय जी ने अपने आशीर्वचन में राष्ट्रहित के प्रति समर्पण भाव तथा प्रबंधक श्री अमित कुमार मिश्र जी ने प्रतिभागियों के पाँच दिवस में सीखे सभी नियमों का नियमित रूप से पालन करने का संकल्प दिलाया l समापन अवसर पर निरीक्षण के दौरान रोवर्स/रेंजर्स ने कैपिंग, आपदा प्रबंधन संदेश,दल संचालन, शिविर नियम से सम्बंधित समस्त गतिविधियों की सभी दलों ने उत्तम कैम्प रिपोर्ट प्रस्तुत की जिससे निर्णायक मंडल प्रभावित हुए l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें प्राचार्य प्रो० सन्त कुमार यादव जी ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में छात्रों को रोवर्स/रेंजर्स शिविर से दैनिक जीवन में होने वाले लाभ एवं भविष्य में एक आदर्श नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया ! मंच संचालन डॉ ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र ने किया इस कार्यक्रम का सफल आयोजन रेंजर प्रभारी सुश्री आशिया बानो एवं सुश्री संध्या वर्मा तथा रोवर प्रभारी डॉ विजय नारायण दुबे ने किया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695




