संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील मार्टीनगंज के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील मार्टीनगंज के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आज ही सभी अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस के बाद अपने विभाग से संबंधित सबसे अधिक शिकायतों वाले गांव तथा आईजीआरएस पर प्राप्त सबसे अधिक शिकायत वाले गांव का भ्रमण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर सुनें एवं प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने के बाद भी यदि दोबारा अवैध कब्जे की शिकायत आती है तो मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0 उच्चतम न्यायालय एवं सरकार के निर्देशानुसार अवैध कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण का गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राइवेट जमीन पर पैमाइश के बाद भी यदि किसी व्यक्ति द्वारा खूंटा उखाड़ा जाता है तो पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करें एवं जहां कार्रवाई की आवश्यकता हो, वहां कार्यवाही अवश्य करें। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें, जिससे कि शिकायतकर्ता को दोबारा शिकायत करने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि आबादी के प्रकरण में जहां भी दीवानी के वाद दायर है, उसमें संयुक्त टीम भ्रमण करेगी। भ्रमण के दौरान यदि किसी दबंग व्यक्ति द्वारा गरीबों को प्रताड़ित कर जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है तो उस पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान कुल 86 शिकायत प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 60, पुलिस के 12, विकास के 08 एवं अन्य के 06 मामले प्राप्त हुए। मौके पर 07 प्रकरण का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों क़ो निर्धारित समय मे गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने हेतु जिलाधिकारी ने समस्त सम्बंधित अधिकारियों क़ो निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एनआर वर्मा, उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज, तहसीलदार मार्टीनगंज, सीओ मार्टीनगंज सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



