Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

एसआईआर में बड़े पैमाने पर हो रही धांधली पर बैठक मे हुई चर्चा

संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, पर मासिक बैठक जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रद...

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, पर मासिक बैठक जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश में हो रही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (S.I.R) में बड़े पैमाने पर हो रही धांधली पर चर्चा हुई। वक्ताओं में विधायक गण पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर, पूजा सरोज, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव,अध्यक्ष जिला पंचायत विजय यादव ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के लोग फार्म-7 पर फर्जी दस्तखत बनवाकर सैकड़ों- सैकड़ों की तादाद में बी. एल. ओ.  को डरा धमका कर दस्तखत बनवाना चाह रहे हैं। सभी लोगों ने कहा कि यदि इस पर प्रशासन  रोक नहीं  लगाया तो समाजवादी पार्टी इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मजबूर होगी। वक्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील किया सभी बूथों पर सभी गांव में टोली बनाकर अपने वोटो की रक्षा के लिए संघर्ष करें। वक्ताओं ने इस बात पर चिंता व्यक्त किया इस मामले में कुछ अधिकारी की गलत कार्य करने के लिए बी.एल.ओ. को निर्देशित कर रहे हैं जो भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के विरुद्ध है पार्टी ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी व चुनाव आयोग को पत्र प्रेषित करेगी। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील किया तार्किक विसंगतियों, नो मैपिंग व अन्य तरीके की नोटिस का जवाब देने के लिए मतदाताओं की मदद करें  जो मतदाता छूट गए हैं उनका नाम बढ़ाने के लिए फॉर्म - 6 के माध्यम से भरवाए खास कर महिलाओं के वोट अधिक छूट रहे हैं। भा.ज.पा. प्रदेश के विकास, कानून व्यवस्था, रोजगार देने में असफल हो गई है महंगाई चरम सीमा पर है उनकी तानाशाही व हठ धर्मिता के कारण लोकसभा व अन्य सदन नहीं चलने पा रहा है। यह लोग जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटाकर अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं।
 पिछड़ों, दलितों के आरक्षण भी लूटा जा रहा है। बैठक में बालचंद कुशवाहा, राम प्यारे यादव, संतलाल विश्वकर्मा, अजीत कुमार राव, वर्मन यादव,डॉ हरि राम सिंह यादव, हरिश्चंद्र यादव, सोमनाथ यादव, जगदीश यादव, वसीमुद्दीन खान, राज नारायण यादव, अशोक यादव, शोभनाथ यादव, डॉ. धनराज यादव, श्याम देव चौहान, पप्पू कुमार यादव,दुर्गेश यादव,राम सिंगार यादव, शिवनारायण सिंह सिंह बाबा, जोरार खान, विवेक सिंह, द्रोपदी पांडे,बबीता चौहान, सुशील आनंद, संतोष कुमार गौतम, सिंगारी गौतम,सना परवीन राजबहादुर यादव, लल्लन चौहान, राजेश यादव,प्रदीप यादव, शैलेंद्र यादव, कमलेश यादव आदि पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








  

close